बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी उम्र के दामाद से सास को हुआ प्यार, फिर दोनों घर से हुए फरार, कोर्ट मैरिज कर लौटे तो हुआ ऐसा. जान लीजिये

आधी उम्र के दामाद से सास को हुआ प्यार, फिर दोनों घर से हुए फरार, कोर्ट मैरिज कर लौटे तो हुआ ऐसा. जान लीजिये

MUZZAFARNAGAR :  पिछले कुछ दिनों से प्रेम और शादियों के अनोखे मामले सामने आ रहे हैं। जहां कैमूर में एक युवक को किन्नर से प्रेम हो जाता है और वह उससे शादी कर लेता है। इसी तरह जमुई में मामी को अपने भांजे से ही प्यार हो जाता है और दोनों भागकर शादी कर लेते हैं और उसकी तस्वीरें भी शेयर कर देते हैं। शादी का ऐसा ही एक अनोखा मामला मुजफ्फरपुर से भी सामने आया है। यहां एक 50 साल की महिला को अपने से आधे उम्र के युवक से प्रेम हो जाता है। प्यार में दोनों इस कदर पागल हो जाते हैं कि परिवार और समाज की परवाह छोड़ घर से फरार हो गए और शादी कर ली। दोनों के बारे में जब लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।

अब जरा इन प्रेमी जोड़ों के रिश्ते को भी जान लीजिए। दोनों रिश्ते में सास – दामाद लगते थे। लेकिन प्यार की लगन ऐसी लगी कि कल तक जो युवक महिला की बेटी का पति था आज उसकी मांग का सिंदूर बन गया और अपनी ही बेटी सौतन। मामला मुजफ्फरनगर जिले के भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली महिला ने अपनी पुत्र की शादी की थी। बेटी की शादी के बाद उसका अपने दामाद से प्रेम हो गया। इसी के चलते दोनों 10 महीने पहले घर से भाग निकले। परिजनों ने उनके फरार होने के बाद किसी तरह कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। 

जानकारी के अनुसार 10 माह बाद दोनों कोर्ट मैरिज करके घर वापस लौटे। इस पर महिला की बेटी ने आपत्ति जताई तो घर में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस के सामने सास और दामाद एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। मामले को बढ़ा देख पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

परिवार के लोगों ने किया किनारा
 गांव में सास और दामाद की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने से परिवार के लोगों ने दोनों से किनारा कर लिया है। भौराकलां थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक सास ने अपने दामाद से शादी रचा ली है। वह शादी करके 10 महीने बाद जबरन घर में घुस गए हैं।



Suggested News