बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्री की हो रही है पूजा, लोगों के दर्शन के लिए मां के खुलें पट

नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्री की हो रही है पूजा, लोगों के दर्शन के लिए मां के खुलें पट

NEWS4NATION DESK : शारदीय नवरात्र का आज सातवां दिन है। आज मां दुर्गे के सातवें रुप कालरात्री की पूजा हो रही है। दुर्गे दुर्गे रक्षणि स्वाहा...इस रक्षा मंत्र के जाप और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज शनिवार को राजधानी पटना में मां दुर्गा का पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल जाएगा। 

मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की पूरे विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मां के समक्ष मंत्रोच्चार के बीच कोहरे का बलि प्रदान भी होगा। देर रात में निशा पूजा भी की जाएगी। 

राजधानी में भारी बारिश से बिगड़े हालात के बावजूद चारो-ओर चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा पांडालों और सड़को पर सजावट का काम पूरा हो चुका है। पूरा शहर पूजा के वातावरण से गुलजार है। 

वही आज शनिवार की अल सुबह से ही कई पूजा पंडालों, देवी मंदिरों और शक्तिस्थलों के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलने लगेंगे है। 

इस साल महासप्तमी पर आज शनिवार को दोपहर 1.42 बजे तक पट खुलने का शुभ मुहुर्त है। हालांकि महासप्तमी शाम 4.46 बजे तक है। पर पट मूल में ही खोलने का विधान है। वैसे शुक्रवार को सुबह 11.48 बजे के बाद मूल शुरू है। पर शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे के बाद सप्तमी शुरू है।

Suggested News