छपरा में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गयी दो बच्चों की माँ, ग्रामीणों ने मंदिर में दोनों की कराई शादी

CHAPRA : जिले के दो बच्चों की एक मां को ग्रामीणों ने प्रेमी संग आपत्तिजनक हालात में रंगे हाथों पकड़ लिया।  जिसके बाद महिला के प्रेमी की जमकर धुनाई करने लगे। जिस पर महिला भी पति के साथ नहीं रहने की बात कहकर अपने प्रेमी के पक्ष में ग्रामीणों से बहस करने लगीं। जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला एवं उसके प्रेमी की गांव के काली मंदिर में शादी करवा दी। 

जानकारी के अनुसार सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रेमिका सोनम देवी की शादी छह साल पहले  मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला का पति मजदूरी का काम करता है। वहीं महिला संग आपत्तिजनक हालात में पकड़ाया प्रेमी उपेन्द्र राम मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव का रहने वाला है एवं अविवाहित हैं । 

प्रेमी युवक भी महिला के पति के साथ ठेकेदारी का काम करता था। इसी कारण दोनों में नजदिकियां बढ़ने लगी थी। दोनों के बीच पिछले दो महीने से अफेयर चल रहा था। इसी दौरान पिछले एक सप्ताह से महिला अपने मायके लतरहिया गांव आई थी। जहां रविवार को देर रात महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था। जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। एवं ग्रामीणों ने महिला एवं उसके प्रेमी को रंगे हाथों आपत्ति जनक हालात में पकड़ लिया एवं प्रेमी की जमकर धुनाई करने लगे। 

Nsmch
NIHER

प्रेमी को पिटते देख महिला भी प्रेमी के पक्ष में ग्रामीणों से उलझ गई। कहने लगी कि उसका पति हमेशा शराब के नशे में रहता है अब वह उसके साथ नहीं रहेगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला एवं उसके प्रेमी की गांव के काली मंदिर में शादी करवा दी।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट