बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

माँ की ममता हुई शर्मसार, पहले दो मासूम बच्चों को फांसी के फंदे से लटकाया, फिर खुद दे दी जान

माँ की ममता हुई शर्मसार, पहले दो मासूम बच्चों को फांसी के फंदे से लटकाया, फिर खुद दे दी जान

DESK: राज्य से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ मौत को गले लगा ली है। महिला ने पहले अपने बच्चों को फांसी से लटकाया फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई। दरअसल, पूरा मामला छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर के कांकेर की है। जहां एक मां खुद अपने बच्चों को मारकर खुद भी फंदे से लटक गई है। 

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र का है। जहां बड़ेगौरी गांव की एक महिला कविता तेता उम्र 27 वर्ष ने अपने दो बच्चों के साथ फंदे पर झूल गई है। बताया जा रहा है कि, महिला ने पहले अपने दो बच्चों को फांसी पर लटकाया फिर खुद भी फंदे पर लटक गई। 

वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Suggested News