बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर निकाय चुनाव को लेकर मोतिहारी डीएम ने की समीक्षा बैठक, कहा आचार संहिता उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

नगर निकाय चुनाव को लेकर मोतिहारी डीएम ने की समीक्षा बैठक, कहा आचार संहिता उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

MOTIHARI : जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)- सह- डीएम मोतिहारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी होते ही जिले के संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। 


नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के निमित्त स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में कार्य संपन्न किए जाएंगे। उन्होंने कहा की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी की कीमत पर गड़बड़ी करने वाले बख्से नही जाएंगे। वही लापरवाही व पक्षपात करने वाले पदाधिकारी की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। नामांकन से लेकर मतदान व मतगणना तक हर बिदुओ पर कड़ी नजर रखी जायेगी। मतदाताओ को डराने धमकाने व प्रलोभन देने वाले को चिन्हित करने के लिए वार्ड स्तर पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकते है। वही डीएम ने मीडिया से भी निर्वाचन के नियमो का पालन करते हुए स्वच्छ व निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव में प्रशासन सहयोग करने की अपील की।

वहीँ मोतिहारी में नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के निमित्त स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने हेतु संबंधित सभी कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 को सफल बनाने हेतु कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग ,वाहन कोषांग ,विधि व्यवस्था कोषांग, सामग्री कोषांग, मीडिया कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग ,वीडियोग्राफी कोषांग, हेल्पलाइन- सह- नियंत्रण कक्ष-सह- शिकायत निवारण कोषांग , वज्रगृह  - सह - मतगणना केंद्र कोषांग , निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग , प्रेक्षक , माइक्रो ऑब्जर्वर एवं प्रोटोकॉल कोषांग ,पुलिस बल कोषांग, बायोमेट्रिक कोषांग, लाइव वेबकास्टिंग कोषांग, आईटी कोषांग , समन्वय कोषांग का गठन किया गया है। संबंधित सभी कोषांग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि अपने कर्तव्य एवं दायित्व का ससमय निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी , जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ-साथ कई कर्मी मौजूद थे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 


Suggested News