बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अश्लील फोटो वायरल करने पर भड़के लोग, सिर मुड़ाकर पोती कालिख

अश्लील फोटो वायरल करने पर भड़के लोग, सिर मुड़ाकर पोती कालिख

पूर्वी चंपारण : मोतिहारी के पीपराकोठी थाना इलाके में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। बीच सड़क पर एक लड़के को कुछ लोग पकड़कर घुमाते दिखे। उसका सिर मुंडा कर लोग उसे बीच शहर में घुमा रहे थे। उसके चेहरे पर कालिख पोती हुई थी। 

शरीर पर उसने नाममात्र की एक गमछी लपेट रखी थी। बताया जा रहा है कि वो लड़का घिनौनी हरकत किया करता था। वह लड़कियों के फोटो को एडिट कर फेसबुक व वाट्सएप पर डालकर वायरल करता था। 

MOTIHARI-ME-OBSCENE-PHOTO-VIRAL-KARNE-PAR-BHARKE-LOG2.jpg

वो फोटो को एडिट कर अश्लील बना देता था। कई बार लोगों ने ऐसा करने से मना किया था लेकिन वो नहीं माना। गुस्से में आकर लोगों ने उसे पकड़ा और उसका सिर मुड़ दिया। फिर उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और पूरे शहर में घुमाया। उक्त लड़के का नाम संदीप कुमार है। वो बरकुरवा गांव के रहनेवाले वीरेंद्र साह का पुत्र बताया जा रहा है। 

इस पूरे घटनाक्रम से कई सवाल खड़े होते हैं। क्या अब भीड़ करेगी इंसाफ...यदि लड़के ने किसी तरह का गलत काम किया था तो उसे पुलिस के हवाले करना चाहिए था। क्या बीच सड़क पर सिर मुड़ाकर, उसके चेहरे पर कालिख पोत कर उसे सरेबाजार घुमाना न्यायोचित है ? इस तरह तो कोई भी कानून को अपने हाथ में ले सकता है। इस पूरे मामले में पुलिस पर भी सवाल खड़ा होता है कि जब यह घटना घटी उस वक्त पुलिस कहां थी...क्या उसे लोगों की इस हरकत का पता नहीं चला ? 

Suggested News