बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग ब्रेकिंग - सुबह सुबह डबल मर्डर! गांव में घुसकर मचाया कत्लेआम, दो लोगों को किया गोलियो से छलनी

बिग ब्रेकिंग - सुबह सुबह डबल मर्डर! गांव में घुसकर मचाया कत्लेआम, दो लोगों को किया गोलियो से छलनी

मोतिहारी। जिले से बड़ी खबर आ रही है।जहा बेखौफ अपराधियो ने दो लोगो की गोलीमार कर हत्या कर दिया है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ललुआ गांव की बतायी जा रही है।घटना गुरुवार देर रात्रि की बतायी जा रही है।गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाना सहित कई थाना पुलिस पहुच जांच में जुट गई है। 

मामला घोड़ासहन थाना के ललुआ गांव की है घटना। अपराधियो ने धावा बोल दो लोगों को गोली मार कर हत्या कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार हत्या कर फायरिंग करते हुए गांव से भागे अपराधी।आधा दर्जन की संख्या में आये अपराधियो ने दिया घटना का अंजाम।मृतक है अमित कुमार व गामा राय के रूप में कई गई।घटना गुरुवार देर रात्रि की बतायी जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस पहुच शव को बरामद कर जांच में जुट गई है।वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घोड़ासहन थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुराने जमीनी विवाद को लेकर पाटीदार द्वारा ही सोए अवस्था मे गोली मारकर दो लोगो की हत्या करने का मामला प्रथम दृष्टया है ।पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।जल्द ही अपराधियो की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।वही शव को कब्जे में लेकर अग्रतर करवाई की जा रही है।


Suggested News