बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर अनूप सिंह हत्याकांड का किया खुलासा, हथियार और स्कार्पियो के साथ चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर अनूप सिंह हत्याकांड का किया खुलासा, हथियार और स्कार्पियो के साथ चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस ने चार दिन पूर्व दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर अनूप सिंह की गोली मारकर हत्या कांड का सफल उद्भेदन किया है। एसपी द्वारा गठित एसआईटी ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसन्धान कर हत्या में प्रयोग किये गए स्कार्पियो, हथियार व चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष जमीन हड़पने के लिये हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में जुटी है। गिरफ्तार अपराधियों में तीन सीतामढ़ी व एक मोतिहारी के हरैया ओपी थाना क्षेत्र के बताए जा रहे है। चार दिन पूर्व सुगौली थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास कार से आ रहे अनूप सिंह की स्कार्पियो सवार अपराधियो द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया था।

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सुगौली थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास विगत दिन हुई हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। अनूप सिंह की हत्या जमीन हड़पने के लिए किया गया था। एसपी के निर्देश पर बनी एसआईटी टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी तरीके से अनुसंधान कर हत्या में प्रयोग किये गए हथियार,स्कार्पियो सहित चार अपराधियो को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सीतामढ़ी जिला के शिवम कुमार सिंह सौरभ कुमार सिंह  एवं श्रवण कुमार व मोतिहारी के हरैया के संतोष सिंह के रूप में किया गया। वही गिरफ्तार अपराधी के पास से स्कॉर्पियों, दो देसी कट्टा ,चार कारतूस बरामद किया गया है। वही पूछताछ मे घटना में प्रयुक्त हथियार को हरैया ओ०पी० अन्तर्गत विशाल सिंह के घर से बरामद की गई है। हत्या के संबंध में पूछताछ करने पर जमीन हड़पने के मकसद से संतोष सिंह द्वारा इस घटना को अपने भतीजे के माध्यम से अंजाम दिया गया। पुलिस गिरफ्तार अपराधियो से पूछताछ में जुटी है।

छापामारी टीम मे शिखर चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर,सुबोध कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकड़ीदयाल, धीरेन्द्र कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौलं, पु०नि० अनिल सिन्हा, अंचल पुलिस निरीक्षक, सुगौली अंचल,पु०नि० मुन्ना कुमार, थानाध्यक्ष सुगौली, पु०नि० रमेश कुमार महतो थानाध्यक्ष पलनवा, पु०अ०नि० इन्द्रजीत पासवान थानाध्यक्ष बंजरिया,पु०अ०नि० अनुज कुमार सिंह प्रभारी हरैया ओ०पी०, पु०अ०नि० मनीष कुमार प्रभारी, जिला आसूचना इकाई मोतिहारी, परि०पु०अ०नि० अभिनव, सुगौली थाना, परि०पु०अ०नि० त्रिभुवन कुमार, सुगौली, जिला आसूचना इकाई के टीम मोतिहारी,सशस्त्र बल, सुगौली हरैया  बंजरिया थाना मौजूद थे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News