बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा, 5 महिलाओं को कराया मुक्त, आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लिया

मोतिहारी पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा, 5 महिलाओं को कराया मुक्त, आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लिया

MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। सदर एएसपी के नेतृत्व में छतौनी थाना सहित पुलिस ने निजी मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मोतिहारी एसपी के गुप्त सूचना पर सदर एएसपी के नेतृत्व में छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर में चल रहे देह व्यापार का उद्भेदन हुआ है।

पुलिस ने देह व्यापार में शामिल 05 महिलाओं को  मुक्त कराया है। वही पुलिस देह व्यापार के संचालक पति पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। वही पुलिस एक संदिग्ध को भी हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र के प्राप्त गुप्त सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक राज सदर  के नेतृत्व में परिक्ष्यमान् पुलिस उपाधीक्षक मधु कुमारी, महिला थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी व छतौनी थाना अध्यक्ष कंचन भास्कर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर से अपने मकान में देह व्यापार चला रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया। 

वही देह व्यापार में संलिप्त पाँच महिलाओं को मुक्त कराया गया। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। जिस संदर्भ में छतौनी थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News