बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी पुलिस की 2023 में रही शानदार उपलब्धि, एके 47 सहित 198 हथियार, 384 जिंदा कारतूस और 10 बम सहित 205 अपराधियों को किया गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस की 2023 में रही शानदार उपलब्धि, एके 47 सहित 198 हथियार, 384 जिंदा कारतूस और 10 बम सहित 205 अपराधियों को किया गिरफ्तार

MOTIHARI : वर्ष 2023 खट्टी मीठी यादों के साथ अंतिम पड़ाव पर है। जिला में अपराधी घटना को अंजाम दिए। लेकिन पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोचने में जुटी रही। मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने वर्ष 2023 में बड़ी सफलता हासिल किया है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी के साथ AK 47 सहित 198 हथियार, 384 जिंदा कारतूस, 10 बम सहित 205 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। 

वही पुलिस ने हत्या के मामले में 301,लूट में 218,डकैती में 34, फिरौती और अपहरण में 04, बलात्कर में 41, रंगदारी में 38, साम्प्रदायिक दंगा में14, उत्पाद अधिनियम में  4966, शस्त्र अधिनियम में 205, एनडीपीएस एक्ट में 137 व विविध में 9817 अपराधियो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। वर्ष 2023 में पुलिस ने कुल 15775 लोगो को गंभीर आरोपो में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

मोतिहारी पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर एक लाख 75 हज़ार 468 लीटर देशी व विदेशी शराब बरामद किया है। वही 4966 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। वही पुलिस ने अभियान चलाकर 82.98 किलो चरस, 530.30 किलो गांजा सहित 137 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने चकिया आईसीआईसीआई बैंक में दिनदहाड़े डकैती कांड का उदभेदन करते हुए 09 अपराधियो को गिरफ्तार किया। जिसमें पुलिस अपराधियो के मुठभेड़ में जख्मी हालत में 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने फर्जी कस्टम ऑफिसर बनकर 3 लाख की डकैती का भी पुलिस ने उदभेदन कर चार अपराधियो को गिरफ्तार किया। डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक डकैती में भी शामिल चार अपराधियो को गिरफ्तार कर 6 लाख 15 हज़ार रुपए बरामद किया गया। एसपी के नेतृत्व में लगातार डकैती की घटना को अंजाम दे रहे डकैतों से पुलिस मुठभेड में पुलिस ने दो डकैतों को मार गिराया। उसके बाद जिला में डकैती की घटना पर विराम लग सका।

मोतिहारी में एक लाख के इनामी NIA के वांटेड असलम अंसारी उर्फ गुलटेन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। चकिया में चर्चित ठीकेदार हत्याकांड का पुलिस ने उदभेदन करते हुए घटना में प्रयोग किये गए पिस्टल सहित जिले के टॉप 10 अपराधी सहित 08 को गिरफ्तार किया गया। रामगढ़वा में राइस मिल के गेट पर मैनेजर को गोली मारकर लूट की घटना में शामिल 05 अपराधियों सहित हत्या में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद किया गया। कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिशनोई और बिक्रमाजीत सिंह उर्फ बिक्रमा बरार ग्रुप के दो अपराधियो को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। एसपी के नेतृत्व में पीएफआई राज्य सचिव सहित 5 सदस्यों को NIA के साथ मिलकर गिरफ्तार किया गया। वही अपराध पर नियंत्रण को लेकर साइबर थाना, यातायात थाना व नाका भी खोंले गए।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News