बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में नई नवेली दुल्हन पर टूटा दु:खों का पहाड़, शादी के डेढ़ महीने बाद पति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

भोजपुर में नई नवेली दुल्हन पर टूटा दु:खों का पहाड़, शादी के डेढ़ महीने बाद पति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

ARA : भोजपुर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ शादी के महज डेढ़ माह के बाद ही पति ने अपनी नई नवेली पत्नी को अलविदा कह दिया। मामला भदा बगेन से जुडा है। सूत्रो की माने तो भादा बगेन गोला जिला बक्सर का रहने वाला रितेश सिंह पिता बिरेंद्र सिंह की शादी 9 मई को बिहिया के पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। अभी पत्नी की हाथ की मेहंदी छूटी भी नही थी की पति रितेश कुमार सिंह ने अपनी पत्नी को अलविदा कह दिया। 

बताया जा रहा है की मृतक रितेश कुमार सिंह अपने गाँव से अपने छोटे भाई मिंटू सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर अपने साढू के लड़के कमला सिंह जो गिरधर बराव के रहने वाले है के शादी मे भाग लेने के लिए बिहिया थाना के बिहिया महथीन माई के मंदिर मे जा रहे थे। उसी क्रम मे बिहिया के पास विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने चकमा दे दिया। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। बाइक पर बैठे रितेश कुमार सिंह के सर मे गंभीर चोट आने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा छोटा भाई मिंटू सिंह जख्मी हो गया। 

घटना की सूचना मिलते ही पत्नी खुशबु के साथ पूरे परिवार मे हाहाकार मच गया। पत्नी खुशबु की हालत गंभीर हो गई। पूरे परिवार के साथ आस पास के सभी लोगो की आँखो से आंसू छलक गए। अस्पताल परिसर मे हाहाकार  मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रितेश कुमार सिंह बाहर मे प्राइवेट नौकरी करता था। जो इसी माह 24 तारीख को अपनी नौकरी पर वापस मोतिहारी जाने वाला था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल मे करा कर परिजनों को सौप दिया गया है। घटना मंगलवार के आस पास की बताई जाती है।

आरा से रविन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News