बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में सांसद और विधायक ने साढ़े सात किमी लम्बे ग्रामीण पथ का किया शिलान्यास, 5.18 करोड़ रूपये आएगी लागत

बांका में सांसद और विधायक ने साढ़े सात किमी लम्बे ग्रामीण पथ का किया शिलान्यास, 5.18 करोड़ रूपये आएगी लागत

BANKA : बांका के अमरपुर -सलेमपुर भाया मादाचक ग्रामीण पथ का सांसद गिरिधारी यादव तथा सूबे के पुर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक जयंतराज ने शिलान्यास किया। मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार ने बताया की 5 करोड़ 18 लाख 75 हजार की लागत से साढ़े सात किमी ग्रामीण पथ का निर्माण किया जायेगा। जिसमे 4.02 किमी पीसीसी ढलाई तथा शेष बची पथ का कालीकरण किया जायेगा। 

शिलान्यास के पश्चात सलेमपुर गांव के बाबा दूबे भयहरण स्थान परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद तथा विधायक का कार्यकर्ताओं ने बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए पुर्व मंत्री सह विधायक जयंत राज ने कहा कि अमरपुर-सलेमपुर ग्रामीण पथ की पक्की करण की मांग ग्रामीणो के द्वारा वर्षो से की जा रही थी। कुछ ग्रामीणो ने बीच सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। कुछ तकनीकी कारणों की वजह से सड़क निर्माण कार्य में विलंब हुई। लेकिन काफी प्रयासो के बाद सड़क निर्माण कार्य की मंजुरी मिल गई। 

उन्होंने गांव के युवाओं से पुरी तरह जागरूक होकर सड़क निर्माण कार्य की देखरेख करने की अपील किया। ताकि गुणवत्ता पुर्ण सड़क निर्माण हो सके। सांसद गिरिधारी यादव ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास कार्य हुई है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए प्रत्येक गांव में प्लस टु विधालय का निर्माण कराया। विद्यालयों में शिक्षको की कमी को देखते हुए पांच लाख शिक्षको की बहाली कराया। 

स्थानीय विधायक ने मंत्री पद पर रहकर बांका जिला में अनेकों महत्वपुर्ण कार्य किये। अनेको पुल पुलिया का निर्माण, डांढ़ बांध की मरम्मती, पोखरो का सौन्दर्यीकरण से लेकर कई ग्रामीण सड़को को शहर की मुख्य सड़को तक जोड़ने का काम इन्होंने किया। सांसद ने बताया कि विधायक जयंतराज को दोबारा मंत्रीमंडल में शामिल करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सूबे के मुख्यमंत्री से अपील करेंगे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष विमल सिंह ने किया। इस अवसर पर जदयु के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार, अरूण राय, शीतल मंडल, पंकज दास, पंसस आशा देवी, फतेहपुर के पुर्व मुखिया शिव मंडल, जीवन चौधरी, सौरभ भगत, जयराम यादव, अरविन्द यादव, सुदीन कापरी, जनार्दन मांझी, तारडीह पंचायत के मुखिया प्रशांत कुमार, मनीष झा समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News