बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मसौढ़ी में हुआ सांसद खेल महोत्सव का आयोजन, 15 विद्यालय के 250 बच्चों ने लिया भाग

मसौढ़ी में हुआ सांसद खेल महोत्सव का आयोजन, 15 विद्यालय के 250 बच्चों ने लिया भाग

MASODHI. गुरुवार को मसौढ़ी के गांधी मैदान में सांसद खेल महोत्सव (पाटलिपुत्र लोकसभा) का शुभारंभ किया गया। इस कार्रक्रम की शुरूआत पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद रामकृपाल यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मसौढ़ी, धनरूआ और पुनपुन प्रखंड के 15 विद्यालयों के करीब 250 बालक और बालिकाओं ने खेल में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मार्च पास्ट किया गया। सांसद ने तिरंगा बैलून उड़ा कर खेल की शुरुआत की। 

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गांव- गांव में खेल को प्रोत्साहन और बढ़ावा देने के लिए सभी सांसदों को खेल महोत्सव आयोजित करना चाहिए। आज हमारे गांव के गरीब घर के बच्चे बच्चियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि पंचायत और गांव के स्तर पर खेलों का अयोजन कराएं। इससे प्रतिभाशाली बच्चों का आगे आने का मौका मिलेगा। 

इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद चंद्रकांत,  पूर्व प्रमुख रामकांत, धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार, रणधीर यादव, अभिषेक यादव, संजय केशरी, आशा किरण,   माधुरी सिन्हा, राकेश कुमार, विजय यादव, अजय शर्मा, टुनटुन शर्मा, कमलेश शर्मा, अभिमन्यु पटेल, शशि केशरी उपस्थित थे।

साथ ही विश्वनाथ केशरी, मुखिया रवि कुमार, चंदन भारती, पूर्व मुखिया राजीव कुमार, नागा यादव, अनीस यादव,श्रीकृष्ण सिंह शिक्षक, अतुल अवस्थी सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विश्वरंजन ने किया। इस अवसर पर विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र तथा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र सांसद द्वारा दिया गया।






Suggested News