एमएस धोनी ने लांच किया खुद के प्रोडक्शन हाउस के पहली फिल्म का ट्रेलर, एक्टर ने शेयर की धोनी की फोटो, फैंस जमकर लूटा रहे प्यार

DESK: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सबके पसंदीदा खिलाड़ी महेंद सिंह धोनी ने अपनी प्रोडक्शन हाउस में बनी पहली फिल्म का ट्रेलर लांच कर दिया है। एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म का नाम एलजीएम का है। यह फिल्म तमिल में है। एमएस धोनी ने इस फिल्म का ट्रेलर 10 जुलाई को ही चेन्नई में लांच कर दिया है। धोनी के पहली फिल्म का नाम एलजीएम, लेट्स गेट मैरिड है। 

बता दें कि, इस फिल्म के अभिनेता हरीश कल्याण है। एमएस धोनी ने उनसे भी मुलाकात की है। वहीं फिल्म के लांच के समय फिल्म से जुड़े कलाकारों के साथ - साथ एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद थी। वहीं फिल्म के हीरों की बात करे तो वह साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टरों में शामिल हैं। ट्रेलर लांच के बाद धोनी ने उनसे मुलाकात की है। वहीं दोनों की एक तस्वीरें भी सामने आई है। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। फोटो में एमएस धोनी और हरीश कल्याण ने ब्लैक शूट पहना है। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Nsmch
NIHER

वहीं अपने सादगी के लिए मशहूर माही ने ट्रेलर लांच के सामय मीडियाकर्मियों के कई सवालों का जबाव दिया। एमएस धोनी ने चेन्नई में ट्रेलर लांच करने पर कहा कि, चेन्नई के साथ उनका खास रिश्ता है। उन्होंने टेस्ट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू चेन्नई के मैदान पर ही किया। उन्होंने सर्वाधिक रन भी चेन्नई के मैदान पर बनाए है। वहीं आईपीएल में वह चेन्नई की फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं और अब उनकी पहली फिल्म भी यहीं बन रही है।

बताते चलें कि, एमएस धोनी ने बातचीत के दौरान बताया कि वह पत्नी के फिल्म प्रोड्यूस करने के फैसले को सून कर चौंक गए थे। एमएस धोनी ने कहा कि साक्षी धोनी को उन्होंने  अब तक कोई तमिल में कोई अपशब्द नहीं सिखाया है। क्योंकि उन्हें खुद नहीं आता है। लेकिन और भाषा में वह यह कर सकते हैं। उनके इस जबाव से वहां बैठे सभी लोग हंसने लगे।