बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संकल्प यात्रा के क्रम में झारखंड पहुंचे मुकेश सहनी हुए भावुक, कहा- दिल्ली की गद्दी पर वही बैठेगा जो हमें...

संकल्प यात्रा के क्रम में झारखंड पहुंचे मुकेश सहनी हुए भावुक, कहा- दिल्ली की गद्दी पर वही बैठेगा जो हमें...

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी संकल्प यात्रा के क्रम में औरंगाबाद के नवीनगर होते हुए झारखंड में प्रवेश किए। जहां झारखंड के हुसैनाबाद पहुंचते निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले सहनी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से भावुक हुए मुकेश सहनी ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि बिहार के बाद झारखंड में मिले प्यार से वे मुग्ध हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वे बिहार के साथ झारखंड के निषादों के अधिकार की भी लड़ाई लड़ेंगे।  

इस दौरान कोरीडीह पुल बॉर्डर और हुसैनाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए सहनी ने निषादों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि अपने परिवार, समाज के अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा और आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी। जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को बेहतर भविष्य के लिए,अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए सहनी ने हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी करवाया। 

उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड और यूपी भी हिंदुस्तान में है, लेकिन अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिला हुआ है। वहीं इन राज्यों में आरक्षण को लेकर हमलोगों को संघर्ष  करना पड़ रहा है। आज की यात्रा एनटीपीसी, नवीनगर से शुरू हुई और कोरिडीह पुल बॉर्डर, दंगवार  पुल होते हुए हुसैनाबाद और जपला पहुंची। इस दौरान सभी स्थानों पर सहनी का जोरदार स्वागत किया गया। 

सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो हमें सम्मान देगा वहीं दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा। उन्होंने कहा कि सामंतवादी विचारधारा के लोग जो बिहार में सरकार हमने बनाई थी, चार विधायक खरीदकर हमें ही सरकार से बाहर कर दिया। उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि उसका बदला लिया जाए।

Suggested News