बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुकेश सहनी ने पूछा सवाल, 10 साल से सरकार में, मंडल कमीशन लागू करने से किसने रोका ?

मुकेश सहनी ने पूछा सवाल, 10 साल से सरकार में, मंडल कमीशन लागू करने से किसने रोका ?

PATNA :  विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री झूठ बोलने के कलाकार हैं। उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी झूठ बोल रहे हैं।  शाह ने आज सीवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल और मधेपुरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह जी कल कह रहे थे कि कांग्रेस के कारण मंडल कमीशन लागू नहीं हुआ, लेकिन सवाल यह है कि वे दस साल से सरकार में हैं इन्हें कौन रोका है। 

उन्होंने कहा कि पुरानी बात करने से क्या लाभ है। उन्होंने कहा कि आज जिस संविधान ने हमलोगो को अधिकार दिया वही संविधान आज खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार संविधान को बदलने में लगी है। भाजपा पैसे के बल पर एमएलए, एमपी को खरीद कर जनता द्वारा चुनी सरकार गिरा देती है, क्या यही लोकतंत्र है? आज देश में लोकतंत्र नहीं है। 

उन्होंने लोगों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार केवल मंदिर मस्जिद, हिंदू मुस्लिम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिहार के लिए क्या किया , यह भाजपा के नेता कभी नहीं बोल रहे हैं। 

सहनी ने लोगों से गरीबों के कल्याण वाली सरकार बनाने के लिए महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीताने की अपील करते हुए कहा कि महागठबंधन के सरकार बनने से ही गरीबों को अधिकार मिल सकेगा।

Suggested News