बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुकेश सहनी ने पुण्यतिथि पर प्रजापति संतराम बीए को दी श्रद्धांजलि, कहा- वे बहुत बड़े समाज सुधारक थे

मुकेश सहनी ने पुण्यतिथि पर प्रजापति संतराम बीए को दी श्रद्धांजलि, कहा- वे बहुत बड़े समाज सुधारक थे

पटना. सामाजिक क्रांति के महानायक, साहित्यकार एवं प्रसिद्ध पत्रकार प्रजापति संतराम बी.ए. की पुण्यतिथि पर मंगलवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। पटना के वीआईपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने प्रजापति संतराम को याद करते हुए कहा कि वे क्रांतिकारी ही नहीं बहुत बड़े समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि संतराम बीए ने जाति भेद को खत्म करने के लिए जीवनभर लड़ाई लड़ी।

सहनी ने कहा कि समाज के महान लेखक, समाज सुधारक व जात-पात के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले और जाति भेद को को खत्म करने वाले समाज के लिए अपना पूरा जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित किया। वे एक सामाजिक क्रांति के महानायक थे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत तभी समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बन सकता है, जब हर जगह जात-पात, छुआछूत जैसी कुरीतियों का विरोध होगा। उन्होंने कहा कि संतराम बीए के विचार आज के दौर में सबसे अधिक प्रासंगिक हैं। आज के दौर में उनके बताए विचारों पर चलकर समाज का कल्याण किया जा सकता है।

सहनी ने कहा कि संतराम जी का मानना था कि कर्म के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी भी वर्ण को धारन कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज देश ऐसी महान विभूतियों को भूलाई जा रही है। संतराम ने एक सौ से अधिक पुस्तकें लिखी हैं।

Suggested News