बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुकेश सहनी मधेपुरा पहुंचकर निषादों में भरा जोश,कहा, लड़ाई लड़ेंगे तो एक दिन जीतेंगे भी...

मुकेश सहनी मधेपुरा पहुंचकर निषादों में भरा जोश,कहा, लड़ाई लड़ेंगे तो एक दिन जीतेंगे भी...

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी संकल्प यात्रा के क्रम में आज मधेपुरा जिला पहुंचे। मधेपुरा पहुंचते निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले सहनी का भव्य स्वागत किया गया। सहनी ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि मधेपुरा में मिले प्यार से वे आह्लादित हैं। उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों से मिला यही प्यार संघर्ष करने की ताकत देता है। 

दरअसल, आज की यात्रा की शुरुआत चौसा प्रखंड के लोआलगाम से प्रारंभ हुई। सहनी ने निषादों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि अपने परिवार, समाज के अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा और आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी। उन्होंने लोगों को बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी करवाया। 

इसके बाद यह यात्रा पुरैनी, आलमनगर होते हुए बाराटैनी पहुंची। आलमनगर में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सहनी ने कहा कि बिहार, झारखंड और यूपी भी हिंदुस्तान में है, कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन इन राज्यों में आरक्षण को लेकर हमलोगों को संघर्ष  करना पड़ रहा है। उन्होंने जातीय गणना की रिपोर्ट का हवाला देते हुए साफ लहजे में कहा कि अगर हमलोग एकजुट रहे तो पटना क्या दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। 

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि आज निषादों की जितनी संख्या है। उस अनुपात में उनके विकास के लिए राशि नहीं खर्च की जाती है। सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो हमें सम्मान देगा वहीं दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में हमने सरकार बनाई थी, चार विधायक खरीदकर हमें ही सरकार से बाहर कर दिया। सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी हम अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान और अधिकार के लिए संकल्प लेना होगा।

Suggested News