बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वाड्रा ने फिर जताई राजनीति में आने की इच्छा, भाजपा ने कहा- प्रियंका राहुल के सर्कस में अब जोकर की एंट्री

वाड्रा ने फिर जताई राजनीति में आने की इच्छा, भाजपा ने कहा- प्रियंका राहुल के सर्कस में अब जोकर की एंट्री

NEW DELHI : कांग्रेस जहां पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के राजनीति में आने की खबरों को खारिज कर रही है, वहीं वाड्रा ने एक बार फिर अपनी यह इच्छा दोहराई है। फेसबुक पोस्ट के बाद सोमवार को वाड्रा ने मीडिया से कहा कि वह भविष्य में इस दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने को लेकर वह किसी जल्दबाजी में नहीं हैं और समय पर फैसला लेंगे। बीजेपी ने  निशाना साधते हुए  इसे प्रियंका राहुल के सर्कस में जोकर की एंट्री करार दिया है।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- पी-आर (प्रियंका-राहुल) सर्कस में जोकर की एंट्री बाकी थी और उसकी एंट्री अब दिखाई पड़ रही है।’ 

बता दें कि हाल ही में रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने महासचिव बनाकर लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पूर्वी यूपी का प्रभारी भी नियुक्त किया है। इससे पहले प्रियंका गांधी के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा की राजनीति में एंट्री को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच यूपी के मुरादाबाद में उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें लिखा है कि मुरादाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए आपका स्वागत है।

दरअसल वाड्रा ने रविवार को एक फेसबुक पोस्ट में भी राजनीति में आने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि वह लोगों की सेवा के लिए अधिक बड़ी भूमिका निभाने की सोच रहे हैं। इसके बाद उनके मुरादाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लग गई थीं। हालांकि कांग्रेस ने तुरंत ही उनके बयान को खारिज करते हुए कहा था कि वाड्रा एनजीओ के जरिए लोगों की सेवा के काम से जुड़े हैं। उनके बयान को इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

Suggested News