बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक बार फिर से मुंबई जायेगी पटना पुलिस, इस बार 'एक्टर' को गिरफ्तार करने जाने वाली है....

एक बार फिर से मुंबई जायेगी पटना पुलिस, इस बार 'एक्टर' को गिरफ्तार करने जाने वाली है....

PATNA: चर्चित धारावाहिक निमकी मुखिया में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर विजय कुमार की  मुश्किलें अब बढ़ गई हैं।बिना तलाक दिये दूसरी महिला से शादी रचाने के आरोप में पटना में केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद एक्टर विजय को कई बार नोटिस भेजा गया था लेकिन वह पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुये। ऐसे में कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। अब आलाधिकारी की अनुमति से महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम जल्द ही मुंबई रवाना होगी।

जानिए पूरा मामला
 बता दें कि, पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के रहने वाले एक्टर विजय कुमार और नीलिमा कुमारी की शादी वर्ष 1991 में हुई थी। शादी के बाद नीलिमा ने दो बेटों को जन्म दिया। नीलिमा देवी का आरोप है कि मुंबई में रहने के दौरान विजय कुमार ने वर्ष 2016 में एक्ट्रेस गीता त्यागी से शादी कर ली। यह जानकारी उन्हें वर्ष 2019 में हुई। नीलिमा का आरोप है दूसरी महिला से शादी रचाने के पूर्व पति ने उन्हें तलाक नहीं दिया और न ही किसी प्रकार की आर्थिक सहायता दी। मजबूर होकर फरवरी 2020 को पति के खिलाफ पटना के महिला थाने में केस दर्ज करायी। केस दर्ज होने के बाद कोर्ट से कई बार नोटिस भेजा गया। लेकिन आरोपी विजय कुमार पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए।

इसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को महिला थाने की पुलिस एसएसपी कार्यालय पहुंची और मुंबई रवाना होने के लिए ऑर्डर मांगी। जानकारी के अनुसार बहुत जल्द पटना पुलिस की टीम मुंबई रवाना होगी। महिला थानाध्यक्ष की मानें तो जल्द ही टीम एक्टर विजय कुमार को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई जायेगी।

Suggested News