बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर घाट पर बीएसएफ जवान रामाधार साह का हुआ अंतिम संस्कार, रविवार को हार्ट अटैक से हुई थी मृत्यु

मुंगेर घाट पर बीएसएफ जवान रामाधार साह का हुआ अंतिम संस्कार, रविवार को हार्ट अटैक से हुई थी मृत्यु

KHAGARIA : जिले के मुफ्फसिल थाना के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर निवासी परमानंद साह के 54 वर्षीय पुत्र रामाधार साह बीमापुर आसाम नगालैंड में बी एस एफ कॉंस्टेवल के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु बीते रविवार को अकस्मात हृदयगति रूक जाने के कारण हो गई थी। 

उनके पार्थिव शरीर को बीएसएफ के हेड कमान्डर रविन्द्र सिंह तथा अकबर चौधरी के नेतृत्व में 17 बीएसएफ के जवानों की टीम नगालैंड से मंगलवार उनके पैतृक जिला खगड़िया लेकर पहुंची थी। आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास दुर्गापुर लाया गया। जहां सूर्योदय होते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ जमा होने लगी।

वही आज बुधवार को 8 बजे सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंगेर गंगा घाट ले जाया गया, जहां बी एस एफ के 8 जवान कतारबद्ध होकर 5-5 फायरिंग कर सलामी दी। रामाधार साह के ज्येष्ठ पुत्र के द्वारा मुखाग्नि दी गई।

वहीं मुखाग्नि से पूर्व खगड़िया सदर विधायक पूनम देवी यादव ने मुंगेर घाट पहुंच कर मृत बी एस एफ के जवान रामाधार साह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते हुए शोक संवेदना प्रकट की। विधायक पूनम यादव ने कहा कि रामाधार साह एक सच्चे निष्ठवान वीर जवान थे जो अपने जीवन की अंतिम सांस तक राष्ट्र सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्य पथ पर डेट रहे। 

बी एस एफ के जवान रामाधार साह के निधन पर रहीमपुर मध्य पंचायत के कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान , मुखिया मक्खन साह,पूर्व जिला पार्षद् कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई अधिवक्ता,  समाज सेवी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया प्रोफेसर तरूण प्रसाद,पूर्व मुखिया रीना कुमारी, कनीय वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार,डाक्टर संतोष कुमार संत, सरपंच देवनन्दन साह, वीर प्रकाश यादव, पैक्स अध्यक्ष मधुकर सिंह, समीर सिंह, टुन्नू सिंह, विकास कुमार सिंह,नव युवक संघ के अध्यक्ष रघुवंश कुमार यादव,बशिष्ठ पोद्दार, अंकेश कुमार, डॉक्टर रंजन साह, बिभूति कुमार ज्वाला,शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार एवं राहुल पोद्दार सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया।

खगड़िया से अनीश की रिपोर्ट

Suggested News