नगर निगम कर्मी का संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया बवाल

PATNA: राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम कर्मी में कार्यरत दैनिक कर्मी की संदेहास्पद स्थिति में मौत की खबर सामने आई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का पहचान नगर निगम कर्मी संजय डांगर के रूप में हुई है। वहीं परिजनों ने शव को सड़क पर रख घंटो हंगामा किया है। 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि नगर निगम के सुपरवाइजर मनोज यादव एक महीने से मृतक को परेशान किया करता था। बताया जा रहा है की मृतक नगर निगम कर्मी संजय डांगर को सुपरवाइजर मनोज काम से हटाने का भय दिखा उससे रुपये ऐंठता था। वहीं उसके वेतन में कटौती कर उसे सुपरवाइजर मानसिक प्रताड़ित किया करता था। 

परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक निगम दैनिक कर्मी को अपने जान का ख़तरा सुपरवाइजर से बना था जिसकी जानकारी मृतक ने अपने परिवार को पहले दी थी। वहीं रविवार की रात घर से काम पर निकला कर्मी जब सुबह तक घर वापस नहीं आया तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया।

Nsmch

वहीं गर्दनीबाग़ स्थित पार्क के नजदीक उसके शव को लावारिश हालत में मिलने की बात थाने से मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया है। शव के सौंपे जाने के बाद परिजनों ने शव को कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मौर्यालोक परिसर निगम मुख्यालय के पास रख घंटो बबाल काट। साथ ही दोषी सुपरवाइजर पर करवाई करने की मांग की है।