बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा में फिर हत्या : जमीन विवाद में भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, विधायक के घर जा रहा था निपटारा करने, चुनाव कैंपेन में भी था सक्रिय

आरा में फिर हत्या : जमीन विवाद में भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली,  विधायक के घर जा रहा था निपटारा करने, चुनाव कैंपेन में भी था सक्रिय

ARA : आरा में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। यहां जमीन विवाद में भाजपा के युवा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक कुदरिया गांव निवासी हेमंत कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह का 26 साल का बेटा बेटा प्रिंस सिंह है।घटना रविवार सुबह 9 बजे की है। जब प्रिंस मामले के निपटारे के लिए बड़हरा विधायक के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे रोककर नजदीक सीने के बाएं साइड में गोली मार दी गई।

घटना टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव स्थित बांध के पास की है। मृतक के मौसा और आरा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता हरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के ही हरेंद्र सिंह से 7 कट्ठा जमीन को लेकर  गांव के एक व्यक्ति से करीब 6 महीने से जमीन विवाद चल रहा था। दो दिन से पंचायती भी हो रही थी। मामले के निपटारे के लिए प्रिंस बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के घर जा रहा था।

घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बदमाशों ने प्रिंस को रास्ते में घेर लिया और गोली मार दी। जहां वारदात हुई वहां से विधायक का घर भी डेढ़ किमी की दूरी पर था। 

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय, अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वारदात स्थल पर जांच के बाद अधिकारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। पोस्टमॉर्टम के दौरान डेड बॉडी का एक्स-रे कराया गया। इस दौरान पैंट की पॉकेट से तीन कारतूस मिले। 

परिजन शव को अस्पताल से अपने घर गौसगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास ले गए। जहां पुलिस भी पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के दौरान ही पैंट के पॉकेट से बुलेट मिली। मृतक के मौसा ने हरेंद्र सिंह और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है।

पत्नी केंद्रीय कर्मचारी, एक साल की बेटी

प्रिंस की की शादी 2022 मई में हुई थी। उसकी पत्नी भारत सरकार में जल शक्ति / मंत्रालय पेयजल और स्वच्छता विभाग में क्लर्क के पद पर वाराणसी में कार्यरत है। परिवार में मां कुमकुम देवी, पत्नी आशा देवी और एक साल की बेटी शिवांशी है।

बड़े नेताओं की कैपेनिंग में करता था मदद

बताया जा रहा कि प्रिंस बीजेपी का सक्रिय सदस्य था। केंद्रीय मंत्री से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के चुनाव में कैंपेनिंग में अहम योगदान देता था।


Editor's Picks