बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : गोली लगने से ठेकेदार के बेटे की हुई मौत, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : गोली लगने से ठेकेदार के बेटे की हुई मौत, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

KHAGARIA : खगड़िया के चित्रगुप्तनगर थाना इलाके के आदर्श नगर प्रकाश अपार्टमेंट से आज ठेकेदार के बेटे का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है। युवक के छाती में एक गोली लगी है। हालाँकि युवक की हत्या हुई है या उसने सुसाईड किया है। इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है। इन सब के बीच सदर SDPO घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे है। 

इन सब के बीच घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है। इधर परिजनों का कहना कि प्रियव्रत कल रात अपने कमरे में खाना खाकर सोया था। आज दोपहर जब उसके कमरे में जाकर उसे खोजा गया तो उसका लाश बरामद हुआ है। परिजन हत्या होने की बात कह रहे हैं। 

हालांकि परिजनो का कहना है उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वंही पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। सदर SDPO ने कहा कि हत्या और सुसाईड दोनो बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही युवक के मौत का खुलासा हो पायेगा। 

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News