बिहार के सबसे बड़े सोना लुटेरा हनी राज का मर्डरर गिरफ्तार, वैशाली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, तीन अपराधी हथियार के साथ धराए

बिहार के सबसे बड़े सोना लुटेरा हनी राज का मर्डरर गिरफ्तार, व

VAISHALI: वैशाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने सोना लूट में शामिल अपराधी की हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जानकारी अनुसार दिनदहाड़े अपराधियों ने सबसे बड़े सोना लूट में शामिल अपराधी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधी की हत्या आधा दर्जन गोली मारकर हुआ था। इस हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर  दिया है। 

दरअसल, 11 सितंंबर रात के करीब 9.45 बजे 6 कि संख्या में अपराधी ने ताबड़तोड़ गोलियां मार कर मौत के घाट उतारा दिया था। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। हत्या का कारण  2019 में हाजीपुर में हुआ सबसे बड़े सोना लुट के बाद सोना के पैसों के बटरा को लेकर हत्या हुई थी। हनी राज की अपराधियों ने गोली मारकर कर हत्या कर दी थी। इससे पहले भी एक अपराधी की हत्या जेल में कर दिया गया था।

वहीं पुलिस ने अब पुरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुरे मामले में पुलिस ने तीन अपराधी को हथियार गोली के साथ बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम अशोक कुमार, विजय कुमार, इंन्द्रजीत कुमार है। अपराधी के पास देसी पिस्तौल 2 जिन्दा कारतूस 240 घटना में प्रयुक्त किए गए 2 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। हत्या करने में और भी अपराधी शामिल है। जिनकी गिरफ्तार के लिए पुलिस अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर रही है। वहीं हनी राज की हत्या नगर थाना क्षेत्र के आर्य कॉलेज पोखर के समीप अपराधियों ने आधा दर्जन गोली मारकर की थी।

Nsmch
NIHER

इस संबंध में वैशाली पुलिस अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि 10 सितंबर को राज हनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश और नगर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार और डीआईओ की टीम ने करवाई करते हुए तीन अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से दो बाइक,240 जिंदा कारतूस और दो देशी पिस्टल बरामद की है।