KATIHAR : चन्द्रयान 3 के चांद पर सफल लैंडिंग के बाद देश का नाम रौशन करने वाले वैज्ञानिकों की चर्चा देश के कोने कोने तक है। इसी बीच देश का सम्मान बढ़ाने वाले ISRO के वैज्ञानिकों को कटिहार की मुस्लिम महिलाएं तोहफा के रूप में राखी भेज रही है।
कटिहार के रोजितपुर में इकट्ठा हुई मुस्लिम महिलाएं आइडियल लेडीज ऑर्गनाइजेशन से जुड़ी हुई है जो एक जगह एकत्रित होकर चन्द्रयान-3 की कामयाबी में शामिल ISRO के वैज्ञानिकों को लिफ़ाफ़े में भरकर राखियां भेज रही है।
आइडियल लेडीज ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष बिलकिस खातून कहती है कि देश का सम्मान बढ़ाने वाले वैज्ञानिक भाइयों को रक्षाबंधन में राखी का तौहफा भेज रहे है। साथ ही आने वाले दिन में जो सूर्य पर भेजने की तैयारी है उसमें भी कामयाबी मिले। इसके लिए भी दुआ करते हैं।
बताते चलें की 23 अगस्त को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है, जिसके कदम चाँद पर पड़े हैं। इस अभियान की सफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को बधाईयों का ताँता लगा है।
कटिहार से श्याम की रिपोर्ट