मुजफ्फरपुर कांड : बालिका गृह की रक्षिका शोभा देवी गिरफ्तार

PATNA - इस वक्त की बड़ी ख़बर मधुबनी से आ रही है जहां बालिका सुधार गृह कांड में फरार चल रही गृह रक्षिका शोभा देवी की गिरफ्तारी हुई है। शोभा देवी को मधुबनी पुलिस ने जिले के सकरी से गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर कांड सामने आने के बाद से शोभा देवी लगातार फरार चल रही थी। गौरतलब है कि मधुबनी बालिका गृह से कुछ बच्चियां गायब हो गई थी। इस मामले में मधुबनी बालिका सुधार गृह की रक्षिका शोभा देवी फरार चल रही थी।

रिश्तेदार के यहां छिपी थी शोभा देवी
लंबे वक्त से फरार चल रही शोभा देवी मधुबनी में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपी हुई थी। शोभा देवी मूल रूप से मधुबनी जिले के लखनौर थाना स्थित गंगापुर गांव की रहने वाली हैं। बालिका गृह कांड में शोभा देवी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।  मधुबनी पुलिस ने इस बात के संकेत दिए हैं कि शोभा देवी पूरे नेटवर्क में अहम कड़ी के तौर पर काम कर रही थी और उस के बयानों से जांच को नई दिशा मिलेगी। उम्मीद की जा रही है कि शोभा देवी की गिरफ्तारी से बालिका गृह मामले में कुछ अहम खुलासे और हो सकते हैं।