बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा(रामविलास) के मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी संजय सिंह ने वैशाली में कई पंचायतों का किया दौरा, लोगों से की संगठन से जुड़ने की अपील

लोजपा(रामविलास) के मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी संजय सिंह ने वैशाली में कई पंचायतों का किया दौरा, लोगों से की संगठन से जुड़ने की अपील

VAISHALI : आज वैशाली लोकसभा क्षेत्र में पारु प्रखंड के पंचायत पारु उत्तरी, पारु दक्षिणी और रामपुर कैशो उर्फ़ मलाही में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभाओं का आयोजन किया। जिसमे उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया।

वहीँ पारु प्रखंड के सभी लोगों से संजय कुमार सिंह ने लोकजनशक्ति पार्टी(रामविलास) से और उसके विचार धारा से जुड़ने को कहा। साथ ही उन्होंने लोगों से संगठन को मजबूत करने की अपील की। उधर इस मौके पर इनके द्वारा प्रखंड पंचायत अध्यक्ष एवं कई गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया।

इस पुरे कार्यक्रम के दौरान उमेश कुमार प्रखंड प्रधान महासचिव मौजूद थे। वहीँ पंचायत अध्यक्ष मोहम्द सदाम, वार्ड सदस्य सगीर आलम, मुखिया नेयाज़ अहमद और शिव बालक पासवान भी मौजूद थे। जबकि इस कार्यक्रम में इमाम बख़्श, मोहम्द वसीम, मोहम्द नसीम, मोहम्द सैफ, अशोक कुमार सहित लोगों ने भी शिरकत किया। 

Suggested News