बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा(रामविलास) के मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी ने कई पंचायतों का किया दौरा, लोगों को दी बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की जानकारी

लोजपा(रामविलास) के मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी ने कई पंचायतों का किया दौरा, लोगों को दी बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की जानकारी

MUZAFFARPUR : आज साहेबगंज प्रखंड के पंचायत हलीमपुर, पकड़ी बसारत, पहाड़पुर मनोरथ और जगदीशपुर में लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के  प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभाओं का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया।

इस मौके पर साहेबगंज के सभी लोगों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उनके विचारधारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने को कहा। इनके द्वारा प्रखंड पंचायत अध्यक्ष एवं गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। इस पुरे कार्यक्रम के दौरान सहिंद्र पासवान प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे। 

इस कार्यक्रम में जहाँ पंचायत अध्यक्ष अखिलेश कुमार , रामजस महतो, मिथुन कुमार, हरीचंद्र कुमार और महिला प्रखंड अध्यक्ष लवली रंजना मौजूद थी। वहीँ इंजीनियर जीतेंद्र, ललन कुमार सिंह, सुरेश पासवान, छोटे लाल पासवान, मुन्ना कुमार, विक्रम कुमार, विकाश कुमार, दीपक कुमार और कई नेताओं कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। 

देबांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News