बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

...तो युवक नर्तकी 'रानी' से शादी करना चाहता था? होटल में दोनों के बीच हुआ झगड़ा,मोबाइल से खुल रहा राज

...तो युवक नर्तकी 'रानी' से शादी करना चाहता था? होटल में दोनों के बीच हुआ झगड़ा,मोबाइल से खुल रहा राज

Desk: मुजफ्फरपुर के एक होटल में नर्तकी और एक युवक का शव मिला था।दोनों की गोली मारी गयी थी।पुलिस की जांच कई बिंदुओं पर चल रही है।जांच में यह बात भी सामने आई है की नर्तकी सेे युवक शादी करना चाहता था। बता दें,अघोरिया बाजार स्थित एक होटल के कमरा संख्या 301 में नर्तकी रानी व मनीष कुमार श्रीवास्तव का शव मिला था। शव मिलने के बाद होटल प्रबन्धन भी पुलिस की रडार पर है। पुलिस कई बिंदुओं पर घेरे की तैयारी में जुटी है।

घटना के पीछे शादी की भी आई बात

मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नगर डीएसपी ने बताया कि अबतक कि छानबीन में घटना के पीछे नर्तकी रानी से मनीष द्वारा शादी का दबाव डालना माना जा रहा था। हालांकि कई अन्य पॉइंट्स पर भी जांच चल रही है। नर्तकी का मोबाइल टूटा हुआ मिला था। इससे पता लगता है कि दोनों के बीच होटल नके कमरे में झगड़ा भी हुआ था।  इस वजह से गुस्से में आकर मनीष ने उसका मोबाइल तोड़ दिया होगा। मनीष के मोबाइल से जो व्हाट्सअप चैट और रिकॉर्डिंग मिला है उसमे ज्यादातर शादी की ही बात की चर्चा है। नर्तकी रानी से युवक मनीष शादी करना चाहता था,लेकिन उसे यह मंजूर नही रह होगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद संभव है। विवाद बढ़ने के बाद मनीष ने उसकी जान लेने के बाद खुद को भी गोली मार ली होगी।

मोबाइल से खुलेगा मनीष- रानी की मौत का राज

हत्या  है या फिर आत्महत्या पुलिस इसपर जांच कर रही है।लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस इसकी गुत्थी नहीं सुलझा सकी है। दोनों के परिजन मामले में पुलिस को अबतक ठोस जानकारी नहीं दे सके है। दोनों के रिश्ते के संबंध से भी अनभिज्ञता जता रहें है। लेकिन, पुलिस दोनों को पूर्व परिचित व प्रेमी-प्रेमिका बता रही है। लेकिन, परिजन इससे मानने को तैयार नहीं है। 

Suggested News