मुजफ्फरपुर ऑटो में बैठ कर सोने का चैन चोरी करती महिला को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के किया हवाले

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर शहर में ऑटो में बैठी एक महिला का उसी ओटो बैठी दूसरी महिला सोने का चैन गले से खोलती हुई रंगे हाथों पकड़ी गई।जिसके बाद चोरी करने वाली महिला को ताबड़तोड़ थप्पड़ परता रहा। मामला नगर थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि जहां एक तरफ आप चैन छिनतई कि मामला लगातार सुन रहे होंगे। वहीं दूसरी तरफ चोरी करने वाली महिला गिरोह के 4 महिला ई रिक्शा (ऑटो) में बैठ गई और ढाई (2.5) भर का सोने का चैन पहनी महिला के गले से निकाल रही थी। महिला गोद में बच्चे लिए हुए मासूम तो लग रही थी लेकिन चैन छिनतई और चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य है। वहीं एक महिला के रंगे हाथों पकड़े जाने पर गिरोह के अन्य 3 महिला साथी मौके से फरार हो गई।

दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र का है। जहां ब्रह्मपुरा से ई रिक्शा (ऑटो) में बैठकर सरैयागंज टावर की ओर आ रही महिला के गले से चैन खोलने लगी जो चोरनी कंपनी बाग में ई रिक्शा में बैठी और धीरे-धीरे महिला के गले से सोने का चेन खोल रही थी। चैन चोरी करने वाली महिला एक मासूम बच्चे को गोद मे ली हुई थी और उसके साथ 3 और महिला भी बैठी हुई थी।और धीरे धीरे चैन खोलते हुए बच्चा ली हुई महिला रंगे हाथों पकड़ी गई।

Nsmch

वहीं इसके बाद महिला ने ई-रिक्शा को कंपनी बाग मस्जिद के समीप साइड में लगवाया और चैन खोल रही महिला को पकड़ कर लगातार लपर थप्पड़ खींचने लगी। मौके पर आते जाते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद महिला के द्वारा 112 नंबर वाले पुलिस टीम को फोन किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने सोने का चैन चुराने वाले महिला को पकड़ कर गाड़ी में बैठा कर ले गई।