बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब माफिया रवि मास्टर को किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में था फरार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब माफिया रवि मास्टर को किया गिरफ्तार, हत्या के मामले में था फरार

मुजफ्फरपुर. उत्तर बिहार के कुख्यात अपराधी चुन्नू ठाकुर का शागिर्द रवि सहनी उर्फ रवि मास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि मास्टर और अमित चौधरी को गिरफ्तार किया है। रवि मास्टर शराब का अवैध कारोबार कर रहा है।

जिले में एक बहुत बड़े शराब माफिया को पकड़ने की फिराक में पुलिस कई दिनों से लगी हुई थी। इसी क्रम में कांटी थाना के सदातपुर स्थित लीची गाछी में एक ट्रक लॉरी से शराब की अनलोडिंग की जा रही थी। वहीं पर एक काले रंग की कार में रवि मास्टर और अमित चौधरी बैठकर शराब तस्करी कर रहा था। इसी बीच पहुंची पुलिस ने रवि मास्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। साथ में पकड़ाया अमित चौधरी भी पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। इसके पास से एक डायरी भी बरामद हुई थी, जिसमें करोड़ों के खेल का जिक्र था। रवि मास्टर कुख्यात अमित सिंह की हत्या में भी अभियुक्त रहा है, जिसमें वह फरार चल रहा था। हत्या के कई मामलों में  मास्टर की पुलिस को तलाश थी। मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

मुजफ्फरपुर जिले में लगभग सभी जगहों पर रवि मास्टर और चुन्नू ठाकुर गिरोह का शराब के तस्करी में एकछत्र राज है। रवि मास्टर पहले चुन्नू ठाकुर गिरोह के लिए कार्य करता था, लेकिन अब वह स्वतंत्र रूप से कार्य करने लगा ऐसी सूचना भी मिल रही थी। गिरोह में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए अमित सिंह की हत्या की थी। मुंबई में चाय में जहर मिलाकर अमित सिंह की हत्या कर एवं उसकी लाश को जंगल में छुपाने का आरोप भी मास्टर पर ही लगा। इसके बाद चुन्नू ठाकुर गिरोह में मास्टर का कद बढ़ता चला गया। शराब की तस्करी और पैसे के दम पर वह अभी तक बचता रहा, लेकिन पश्चिमी डीएसपी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में बनी टीम ने शराब तस्करी करते हुए रवि मास्टर और अमित चौधरी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

Suggested News