हाजीपुर लोस सीट से मेरी माँ लड़ेंगी चुनाव, चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस को फिर दे दिया टेंशन, खुद जमुई से लड़ेंगे चुनाव

KHAGARIA : खगड़िया शहर के कोशी कॉलेज मैदान में आज आयोजित जनसभा में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमकर हमला बोला।
चिराग ने कहा कि पिता के निधन के बाद मेरे अपनों को सहारा देने के बजाय दर्द देने का काम किया। हाजीपुर सीट मेरे पिता जी की कर्मभूमि रही है। उन्होंने कहा की जिस तरह हाजीपुर की जनता का मेरे पिता ने ख्याल रखा था। उनका पुत्र होने के नाते मेरा फर्ज है की वहां की जनता का ख्याल रखे।
लिहाजा इस सीट पर या तो मैं लडूंगा या मेरी मां लड़ेगी। पिता के निधन के बाद माँ का हक़ अधिक बनता है। वर्ष 2019 के चुनाव जिस- जिस सीट लोजपा चुनाव लड़ी थी। वह सभी सीट लोजपा (रामविलास) के प्राथमिकता में है।
चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की चिंता छोड़, कभी बेंगलुरु तो कभी मुंबई के दौरा में लगे हैं। बिहार में परिवर्तन की जरूरत है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, विजय सिंह कुशवाहा ,शिवराज यादव आदि मौजूद रहे।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट