उच्च शिक्षा के पूर्व निदेशक शिक्षाविद प्रोफेसर नागेश्वर शर्मा का निधन, विप सदस्य केदारनाथ पाण्डेय ने जताया शोक

PATNA : बिहार विधान परिषद सदस्य केदारनाथ पांडे ने बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद (विघटित) के पूर्व अध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा के पूर्व निदेशक शिक्षाविद प्रोफेसर नागेश्वर शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बयान में कहा गया है कि शर्मा की उम्र लगभग 90 वर्ष थी, लेकिन वे स्वस्थ थे। उनके साथ सन 2002 से 2006 तक इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद में बतौर सदस्य काम करने का मौका मिला था।
पाण्डेय ने कहा की वह एक कुशल प्रशासक थे। उन्होंने शिक्षा पर कई पुस्तकों का लेखन किया था और लगातार अध्ययन और लेखन से जुड़े रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। पांडे ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
वहीँ केदारनाथ पाण्डेय ने सुनील कुमार ,सहायक शिक्षक, नवल किशोर उच्च विद्यालय, सिसवा पटना पूर्वी चंपारण एवं अनुमंडल सचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, चकिया अनुमंडल का असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की पता चला है कि घरेलू जमीनी विवाद में उनके चचेरे भाई ने उनको और उनके पिताजी को जमीन पर गिरा कर चाकू मार दिया। जिससे सुनील कुमार का घटनास्थल पर ही निधन हो गया। जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।