नागपंचमी आज : औरंगाबाद के बक्स बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जानिए क्या है मान्यता

AURANGABAD : औरंगाबाद की एक ऐसा मंदिर है, जहाँ आज भी विज्ञान नतमस्तक हो जाता है। ऐसा लोगों का मानना है। क्योंकि उस मंदिर के पास जाने मात्र से किसी भी व्यक्ति को अगर विषैले जन्तु ने काट लिया हो तो वह छू मंतर हो जाता है और इंसान ठीक होकर घर लौट जाता है। जिसको लेकर लोगों ने इस मंदिर के प्रति बहुत बड़ी आस्था है। 

दरअसल औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के वार गाँव में प्राचीन काल का निर्मित नाग देवता की मंदिर है। जहाँ श्रावण मास के नाग पंचमी तिथि को यानी आज वहाँ भव्य पूजा अर्चना और मेले का आयोजन किया जाता है और प्रसाद के रूप में नाग देवता को लावा और दूध की प्रसाद चढ़ाने की प्रथा है। जहाँ आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर नाग देवता की पूजा अर्चना कर रहे है।

Nsmch

वहाँ उपस्थित भक्तों की सेवा में तत्पर मदनपुर क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य शंकर यदवेन्दु से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि वार गाँव मे नाग बाबा का एक प्राचीन मंदिर है जहाँ से लोगों का आस्था जुड़ा हुआ है। जिसको लेकर आज के दिन यहाँ लाखों की संख्या में लोग पूजा अर्चना करने जुटते है।

साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि आज के दिन औरंगाबाद जिला के कई प्रखंड के लोग नमक नहीं ग्रहण करते है। आज के दिन इस इलाके के लोग केवल मीठा भोजन ही ग्रहण करेंगे। जब पत्रकारों के टीम के द्वारा यह पूछा गया की इतना भीड़ लगने का कारण क्या है। इस बिंदु पर उन्होंने बताया कि आज के दिन जो भी व्यक्ति नाग देव का पूजा अर्चना करता है उन्हें कभी विषैले जीव जंतु नही काट सकते। अगर काट भी दिया तो उन्हें कुछ नही होगा, ऐसा लोगो का मानना है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट