बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नहीं बढ़ेगी धान खरीदी की अवधि, विपक्ष की मांग को किया खारिज

नहीं बढ़ेगी धान खरीदी की अवधि, विपक्ष की मांग को किया खारिज

पटना। बिहार में धान खरीदी की अवधि बढ़ाने को लेकर सरकार ने साफ कर दिया है कि वह इसको लेकर कोई विचार नहीं कर रही है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार ने धान खरीदी में पिछले कई सालों से सबसे अधिक धान खरीदी की है। उन्होंने साफ कहा कि बिहार में अब धान खरीदी नहीं की जाएगी। जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार बताए कि जब राज्य में किसानों के पास धान बचा है तो सरकार उसे क्यों नहीं खरीदी नहीं की जा सकती है। 

तेजस्वी यादव ने कहा जब राज्य में धान की कमी होगी तो दूसरे राज्यों से क्यों खरीदी करना चाहते हैं। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि ध्यानाकर्षण काल में सिर्फ हस्ताक्षर करनेवाले लोगों को ही बोलने का अधिकार है, जिस पर विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष के सवालों पर जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा हम बिचौलियों के लिए समय बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं।

इससे पहले ध्यानकर्षण काल में कैमूर में सिर्फ 65 फीसदी धान खरीदी पर सवाल उठाया गया। साथ ही धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग की गई। जिस पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि तीन लाख टन मैट्रिक टन का लक्ष्य था, जिसमें 2 लाख 80 मैट्रिक धान खरीदी की गई है। उन्होंने जितने किसानों की सूची बनाई गई थी, कैमूर में उन सभी से धान खरीदी कर ली गई है। 

Suggested News