बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

DESK…खबर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से आ रही है जहां गुरुवार को आईईडी ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए. जानकारी के मुताबिक, ये आईईडी ब्लास्ट गुरुवार को करीब आठ बजकर 45 मिनट पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के जंगल वाले इलाके में हुआ.

इस घटना में झारखंड जगुआर के दो जवान गंभीर रूप से घायल भी हो गए और एक सीआरपीएफ के जवान के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है. बता दें कि झारखंड जगुआर झारखंड पुलिस की स्पेशल यूनिट है जो नक्सलियों से निपटती है. झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा, “झारखंड जगुआर यूनिट के तीन कर्मी शहीद हुए हैं और 2 जख्मी हैं. 

सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर का संयुक्त अभियान चल रहा है.” झारखंड के सीएम हेमंत सोरन ने ट्वीट करते हुए कहा, “आज पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपेरशन के दौरान हमने अपने वीर जवानों को खो दिया. परमात्मा वीर शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे. घायल हुए जवान शीघ्र स्वस्थ हों, यही कामना करता हूं.”पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. 

Suggested News