बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, फांसी लगाकर दी जान

नालंदा में पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, फांसी लगाकर दी जान

नालंदा. दीपनगर थाना इलाके के मघड़ासराय गांव में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका मुकेश कुमार की पत्नी पूजा देवी है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसका पति नशेड़ी था। इसका वह विरोध करती थी। इसी कारण अक्सर वह मारपीट किया करता था।

रविवार की देर शाम भी उसने उसके साथ मारपीट किया। इसी से आहत उसने यह कदम उठाया। मृतका के देवर विक्की कुमार ने बताया कि उसका भाई घूम घूम कर चूड़ी बेचता था। कल दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसका भाई घर से चला गया। इसके बाद वह कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। कभी देर तक जब वह दरवाजा नहीं खोली तो परिजन पुलिस को बुलाया। पुलिस जब दरवाजा तोड़ कमरे में दाखिल हुई तो वह पंखे से झूल रही थी।

दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि 12 साल पूर्व दोनों की शादी हुई थी। मृतका के दो बच्चे हैं। मायके वाले मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया है। वहीं मायके वालों की शिकायत पर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Suggested News