बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में घंटों फंसी रही नई नवेली जोड़ी की गाड़ी, घर जाने का इंतजाार करते रहे दूल्हा-दुल्हन, नहीं माने समर्थक

नालंदा में घंटों फंसी रही नई नवेली जोड़ी की गाड़ी, घर जाने का इंतजाार करते रहे दूल्हा-दुल्हन, नहीं माने समर्थक

नालंदा... कृषि कानून को लेकर किसान संगठनों ने आज भारत बंद किया। भारत बंद का व्यापक असर बिहार में देखने को मिला। बंदी के दौरान किसान संगठनों की ओर से पहले ही जरूरी सेवाएं जारी रहने देने के निर्देश जारी किए गए थे, इसके बावजूद कई जिलों में यातायात को बाधित किया गया। इसका व्यापक असर हाईवे पर फंसे लोगों पर देखने को मिला। 

इस बीच शादियों के लिए एक जिले से दूसरे जिले जाने वाले दूल्हा व दुल्हन की गाड़यों भी हाइवे पर फंसे दिखे। भारत बंद के नाम पर उत्पात मचाने वाले महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ के अस्पताल चौक को जाम कर दिया। इस दौरान चौक पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। जिसमें एक दूल्हे-दुल्हन की गाड़ियां को भी घंटों जाम का सामना करना पड़ा। 

करीब 2 घंटे बाद जाम समर्थक हटे इसके बाद इस मार्ग पर गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ। प्रदर्शन कर रहे महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह क़ानून काला कानून है। जब तक इस कानून को वापस नहीं लिया जाएगा तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा।


Suggested News