बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांधी सेतु के समानांतर 4 लेन नए पुल के निर्माण का सब कुछ तय, 10 दिनों में केंद्र सरकार करेगी टेंडर

गांधी सेतु के समानांतर 4 लेन नए पुल के निर्माण का सब कुछ तय, 10 दिनों में केंद्र सरकार करेगी टेंडर

PATNA: बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि गांधी सेतु के समानांतर 4 लेन नए पुल के निर्माण का सब कुछ तय हो गया है, टेंडर 10 दिनों में भारत सरकार करेगी।

नंदकिशोर यादव ने वैशाली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि गंगा नदी में गांधी सेतु के समानांतर 4 लेन के नए पुल के निर्माण होने से उत्तर बिहार के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्हें गांधी सेतु पर लगने वाली जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि टेंडर हो जाने के बाद शीध्र ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

इससे पहले रविवार को नंद किशोर यादव ने वैशाली समाहरणालय के सभा कक्ष में वैशाली जिला में बाढ़ और सुखाड़ से पूर्व की तैयारियों और जल जीवन/ हरियाली को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Suggested News