बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानभा अध्यक्ष पद पर नामाकंन कराने के बाद नंद किशोर यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा ?

बिहार विधानभा अध्यक्ष पद पर नामाकंन कराने के बाद नंद किशोर यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा ?

PATNA: बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। वहीं विपक्ष की ओर से अध्यक्ष पद के लिए कोई कैंडिडेट नहीं है। नंदकिशोर यादव 7 बार विधायक रहे हैं। नामाकंन के बाद नंद किशोर यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत भी की।

जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 15 फरवरी को होगी। पक्ष की ओर से इस पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने नामाकंन किया है। वहीं विपक्ष की ओर से इस पद के लिए कोई कैंडिडेट नहीं है। वहीं नामाकंन करने के बाद नंदकिशोर यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, विधानसभा अध्यक्ष के लिए मेरा नामाकंन हुआ है, जिसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, गृह मंत्री अमित शाह का, प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और साथ साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि, आज नामाकंन हुआ है, 15 फरवरी को निर्वाचन का काम संपन्न होगा।

नंद किशोर यादव कौन हैं

नंदकिशोर यादव BJP के वरिष्ठ नेता हैं। 1978 में वह पहली बार पटना नगर निगम चुनाव में पार्षद बने थे। इसके बाद 182 में पटना के उपमहापौर बने। 1983 में पार्टी ने उन्हें पटना का महानगर अध्यक्ष बना दिया। 1990 में वह बिहार के युवा मोर्चा अध्यक्ष बने। 1995 में नंद किशोर यादव पटना के पूर्वी क्षेत्र से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और उन्हें जीत मिली। नंद किशोर यादव ने पटना साहिब विधानसभा सीट का सात बार प्रतिनिधित्व किया है। नीतीश कुमार की सरकार में उन्होंने पद निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग जैसी बड़ी जिम्मेदारी निभाई। वह नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

RSS के हैं करीबी

बीजेपी नेता नंद किशोर यादव का जन्म 26 अगस्त 1953 को पटना में हुआ। छात्र जीवन से अपने सियासी करियर की शुरुआत करने वाले नंद किशोर यादव आरएसएस के सक्रिय सदस्य भी हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत अखिल विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के बाद शुरु की। लंबे समय तक यह आरएसएस में सक्रिय रहे। इन्हें आरएसएस की भी करीबी माना जाता है।

Suggested News