बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को दी मंजूरी, कश्मीर में भी गरीब सवर्णों को आरक्षण देने का फैसला

मोदी कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को दी मंजूरी, कश्मीर में भी गरीब सवर्णों को आरक्षण देने का फैसला

मोदी कैबिनेट ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। अब तक देश भर लागू सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 फीसदी आरक्षण को अब जम्मू-कश्मीर के लिए भी मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या को 31 से बढ़ाकर 34 करने का फैसला लिया है।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्रीप्रकाश जावडेकरने बताया कि सामाजिक न्याय की जो बड़ी पहल की थी कि आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण नौकरी में और शिक्षा में मिलेगा, यही अब जम्मू-कश्मीर में भी लागू करने का निर्णय किया गया है। 


 जावडेकर ने कहा कि कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक रहने वालों को आरक्षण मिलता था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वालों को आरक्षण नहीं मिलता था। अब जम्मू-कश्मीर में इंटरनैशनल बॉर्डर के पास रहने वालों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
 
 केंद्रीय कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या भी बढ़ा दी है। अब 31 के स्थान पर 34 जज होंगे। चंद्रयान-2 को लेकर उत्साहित सरकार ने मॉस्को में भी इसरो का ऑफिस खोलने का फैसला लिया है। इसके साथ ही किसानों को कई तरह की सब्सिडी देने का भी निर्णय लिया है।

Suggested News