बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नरेंद्र सिंह ने की बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जलजमाव के लिए नीतीश सरकार को बताया जिम्मेदार

नरेंद्र सिंह ने की बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जलजमाव के लिए नीतीश सरकार को बताया जिम्मेदार

PATNA: बिहार नवनिर्माण मोर्चा ने बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। पटना में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि पटना में जलजमाव के लिए पूरी तरह से नीतीश सरकार जिम्मेदार है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। बिहार में नीतीश सरकार का बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

नरेंद्र सिंह ने कहा कि पटना में नाले की सफाई के नाम पर करोंड़ों रुपये की लूट हुई है। जमीन पर कोई काम ही नहीं हुआ जिसका परिणाम है कि दो दिन की बारिश में ही पटन डूब गया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा हो या कोई और सरकार को जनता इसी लिए चुनती है कि वो इससे सफलता पूर्वक निपट सके लेकिन नीतीश सरकार इससे निपटने में पूरी तरह से फेल हो गई है।

नरेंद्र सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार के अधिकारियों ने भी इस राज्य को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी खुद भ्रष्टाचार में लिप्ट रहा हो उसी को जांच कमिटी का अध्यक्ष बना दिया गया है। ऐसे में निष्पक्ष जांच कैसे होगी?

उन्होंने कहा कि सुखाड़ के कारण पूरे बिहार की स्थिति पहले से ही चिंताजनक थी उपर से गंगा और पुनपुन नदी में आए बाढ़ ने किसानों द्वारा काफी पूंजी और मेहनत से रोपे गए फसल को बर्बाद कर दिया है। पूरे बिहार में किसानों को हुई क्षति का आकलन कर प्रति एकड़ 25 हजार के हिसाब से मुआवजा दी जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत के नाम पर महज 6 हजार देना काफी नाकाफी है। प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व सांसद अरुण कुमार, गजेन्द्र मांझी, रविशंकर शर्मा, धनंजय कुमार सिंह और विक्रम सिंह उपस्थित थे।


Suggested News