बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नशे की हालत में पति ने रेत दिया पत्नी का गला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : नशे की हालत में पति ने रेत दिया पत्नी का गला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BAGAHA : जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ आपसी विवाद में पति ने पत्नी का गला रेत दिया। घटना बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना के कठार गांव की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की पति पत्नी के बीच आपस में विवाद हो गया। इसी बीच पति ने पत्नी का गला रेत दिया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया। जहां स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। 

इस मामले को लेकर महिला के पिता द्वारा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया गया है। बताया जा रहा है की नशे की हालत में पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। दोनो की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार कठार गांव निवासी प्रह्लाद पटेल मंगलवार के शाम अपने परिवार के साथ कही रिस्तेदारी में चले गए थे। केवल उनका लड़का अमित पटेल व उसकी पत्नी सरिता देवी ही घर पर थी। किसी बात को लेकर अमित पटेल व उसके पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। अमित शराब के नशे में था। कहा सुनी होने पर पत्नी को पहशूल से गला रेतने लगा।

किसी तरह पत्नी अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागी। हल्ला सुनकर पड़ोसियों द्वारा उसे बचाया गया और इलाज के लिए गोरखपुर भेज दिया गया।  इसकी सूचना सरिता देवी के मायके वालों को हुई।  उसके बाद पीडिता के पिता द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन किया जा रहा है।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News