गया में राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान की हुई बैठक, समाज की राजनीतिक उपेक्षा सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

GAYA : राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान की बैठक प्रमंडलीय कार्यालय गया में अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ब्रह्मर्षि समाज की मजबूती पर चर्चा हुई। समाज में व्याप्त कुरीतियों में दहेज प्रथा समाप्त हो। इस पर गंभीर चर्चा हुई। साथ ही समाज की वर्तमान में राजनीतिक उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की गई। कहा गया की समाज के लोगों द्वारा राष्ट्रहित एवं राजहित में शैक्षणिक संस्था के विकास हेतु हजारों एकड़ जमीन नि:शुल्क दान दिया गया। साथ ही सभी जाति के गरीब परिवार की हमेशा मदद के लिए यह समाज खड़ा रहा। जबकि समाज में सहजानंद सरस्वती, सर गणेश दत्त, लंगट सिंह, रामधारी सिंह दिनकर, राजा नारायण एवं महाराज बनारस शत्रुघ्न शरण सिंह, डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह, महेश प्रसाद सिंह, कार्य नंद शर्मा, महाराजा गोपाल शरण सिंह, महाराज सुंदर सिंह सहित सैकड़ो लोग ने राजहित में जमीन दान देकर देश एवं राज्य के नवनिर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई है। यह समाज हमेशा दान दाता की भूमिका में रहा है फिर भी सभी राजनीतिक दलों के द्वारा उपेक्षा किया जाता है। यह समाज अब पतिव्रता बनकर नहीं कार्य करेगा। साथ ही सम्मान और स्वाभिमान से भी समझौता नहीं करते हुए राजनीतिक में स्वयं सत्ता में जो भागीदारी सुनिश्चित करेगा समाज उसी के साथ खड़ा रहेगा।
वर्तमान में इस समाज की पहचान किसानी से है। जबकि किसान प्राकृतिक आपदा के शिकार होने के बावजूद सरकार की ओर निगाह गडाए हैं। लेकिन सरकार किसान की समस्या का समाधान न करते हुए सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में सरकार से मांग है कि पूरे मगध प्रमंडल को सुखाड़ एवं अकाल ग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुए सभी किसानों को फसल का मुआवजा एवं सभी तरह के एक लाख का ऋण माफ किया जाए।
बैठक में आगामी पितृ पक्ष मेला में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीता कुंड के पास नि:शुल्क सेवा शिविर लगाने का निर्णय हुआ। जिसमें पिंडदानियों की सेवा हेतु फल वितरण, पेयजल, नींबू पानी, दवा और एंबुलेंस की व्यवस्था किया जाएगा। साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानी शत्रुघ्न शरण सिंह जी जिला परिषद प्रांगण में यह संगठन के द्वारा मूर्ति स्थापित किया गया एवं अन्य निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जिनका ब्रह्मर्षि समाज के संत के द्वारा मूर्ति का अनावरण किया जाएगा एवं मूर्ति अनावरण में ब्रह्मर्षि समाज के सभी राजनीतिक दल के नेता बुद्धिजीवी एवं समाज सेवी को आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में सचिव महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, महिला नेत्री कुमारी रिंकू, ओमप्रकाश जी, चंदन शाही, संतोष कुमार, छोटे डॉक्टर राजीव रंजन, संतोष कुमार, अर्पित, आर्यन, सतीश कुमार, मुन्ना शर्मा, मनीष कुमार, राकेश शर्मा, सुमंत कुमार, नीरज शंकर, डॉक्टर बीडी शर्मा, भगवान दास शर्मा, रामनारायण जी, नरेश शर्मा, धनंजय कुमार, पुलस्कर शर्मा, रवि कुमार, सुनील, अजीत शर्मा मौजूद रहे।