बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 6 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने बिखेरे जलवे

नालंदा में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 6 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने बिखेरे जलवे

NALANDA : आज के युवा पीढ़ी को प्राचीन भारतीय सभ्यता और संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद की ओर से बिहार क्लब में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 6 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। 

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों ने हिंदी, संस्कृत समेत तीन विधाओं में गान प्रस्तुत किए। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता ने सफल छात्र गया में आयोजित प्रांतीय स्तर के प्रतियोगिता में शामिल होगें। 

छात्र-छात्राओं के बीच इस तरह के प्रतियोगिता के करने का मुख्य उद्देश्य है कि हम अपनी भारत की सभ्यता और संस्कृति को पहचान सके। आज की युवा पीढ़ी जिस तरह पश्चिमी सभ्यता की ओर जा रही हैं उन्हें अपनी देश की माटी से रूबरू कराना है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News