बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने कराया दहेज मुक्त सामूहिक विवाह, एकसाथ 11 जोड़े शादी के बंधन में बंधे

पटना में राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने कराया दहेज मुक्त सामूहिक विवाह, एकसाथ 11 जोड़े शादी के बंधन में बंधे

पटनासिटी. राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार की ओर से पटनासिटी में सामूहिक विवाह का आयोजन आज किया गया। यह आयोजन रामदेव महतो सामुदायिक भवन में आयोजित की गई है। इस सामूहिक विवाह के कर्यक्रम में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। कार्यक्रम में नव दंपत्ति को पारिवारिक जीवन में काम आने वाली लगभग सामानों के साथ विदाई दी गई। दुल्हन के लिए ज्वेलरी में पायल, मांगटीका, बिछिया, इयररिंग, जबकि दूल्हे के लिए अंगूठी, घड़ी आदि की व्यवस्थाएं संस्था ने करा रखी थी।

हालांकि संगठन का कई वर्षों से ये प्रयास चल रहा था कि समाज में जो दहेज की कुप्रथा है, उसे समाप्त किया जाय। इसी का परिणाम है कि आज समाज एकजुट होकर गरीब परिवारों की बच्चियों का सामूहिक विवाह कई वर्षों से कर रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुविन वर्मा कर रहे हैं। संस्था को महिला बिंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतिका बर्मा ने बताया कि इस तरह की सामूहिक विवाह का उद्देश्य समाज में दहेज मुक्त शादियों को बढ़ावा देना है।

कर्यक्रम में विधायक नंद किशोर यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय वर्मा, रंजीत वर्मा, मुख्य रूप से मौजूद थे। संस्था के प्रमुख ने कहा कि इस तरह का आयोजन हर साल कराया जाता है। हमारी संस्था पूरे भारतवर्ष में संचालित है, जो 11 प्रदेशों में कार्यरत है।

Suggested News