बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NATIONAL NEWS: इस नेता को चुना गया राष्ट्रीय लोकदल का नया अध्यक्ष, अजीत सिंह के निधन के बाद की गयी ताजपोशी

NATIONAL NEWS: इस नेता को चुना गया राष्ट्रीय लोकदल का नया अध्यक्ष, अजीत सिंह के निधन के बाद की गयी ताजपोशी

DESK: पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह के निधन के बाद उनके सियासी उत्तराधिकारी की नियुक्ति हो गयी है। अजीत सिंह के पुत्र जयंत चौधरी को राष्ट्रीय लोकदल का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। उनकी ताजपोशी मंगलवार को रालोद की कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में की गयी। उनको सर्वसम्मति से पार्टी का नेता चुना गया। 

संयुक्त किसान आंदोलन का किया समर्थन

इससे पहले लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में स्व चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी। पार्टी के सभी 34 सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यो ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जयंत चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी। जयंत चौधरी ने अध्यक्ष पद संभालते ही संयुक्त किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं से बुधवार को इसमें बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। 

उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों से वार्ता कर समस्या का जल्द कोई हल निकाले। ज्ञात हो कि चौधरी अजित सिंह ने 1999 में राष्ट्रीय लोकदल का गठन किया था। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इस समय पार्टी में उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के अलावा आठ राष्ट्रीय महासचिव, 14 सचिव, तीन प्रवक्ता और 11 कार्यकारिणी सदस्यों समेत 37 पदाधिकारी हैं। अहम यह है कि 15 साल के अपने राजनीतिक जीवन में जयंत ने पिता के बिना पहली बार कोई बैठक की।

Suggested News