बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रीय महिला आयोग ने सीएम नीतीश के "आपत्तिजनक" बयान की कड़ी निंदा, कहा काफी मांगे मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय महिला आयोग ने सीएम नीतीश के "आपत्तिजनक" बयान की कड़ी निंदा, कहा काफी मांगे मुख्यमंत्री

PATNA : राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान की कड़ी निंदा की है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने विधानसभा में नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं की प्रजनन क्षमता, शिक्षा और इस देश की जनसंख्या से जोड़ने के संबंध में बयान की जमकर आलोचना की है। आयोग ने  नीतीश कुमार के बयान को बेहद असंवेदनशील बताया। साथ ही बयान को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफी मांगने के लिए कहा है। 

दरअसल बिहार के सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को कुछ ऐसा बोल गए, जिसकी चौतरफा आलोचना हो रही है। नीतीश ने कहा कि लड़कियों के पढ़ने-लिखने से जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। अपनी बात को समझाने के लिए उन्होंने जिस भाषा का प्रयोग किया वो आपत्तिजनक बताई जा रही है। 

अपनी बात को समझाने के लिए नीतीश कुमार ने कहा कि- ‘शादी के बाद लड़का-लड़की रात में कमरे में जो करता है, उसी से बच्चा पैदा होता है। आगे उन्होंने कहा कि बिहार में महिला साक्षरता सुधरी है, ये अब 51 से बढ़कर 73 फीसदी पर पहुंच गई है। 

इसके अलावा मैट्रिक पास लड़कियों की संख्या भी बढ़कर 24 से 55 लाख से ऊपर पहुंच गई है। इंटर पास लड़कियां की संख्या जो कभी 12 लाख के आसपास थी। अब वह 42 लाख है। ग्रेजुएट महिलाओं की संख्या भी 4 लाख से 35 लाख हो गई है। 

Suggested News