बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब बिहार में नवजोत सिंह सिद्धू का विवादित बयान, मुसलमानों से एकजुट होकर मोदी के खिलाफ वोट देने की अपील

अब बिहार में नवजोत सिंह सिद्धू का विवादित बयान, मुसलमानों से एकजुट होकर मोदी के खिलाफ वोट देने की अपील

KATIHAR/PATNA: चुनाव आयोग की सख्ती के बावजूद रैलियों में नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बिहार के कटिहार में विवादित भाषण दिया है। सिद्धू ने मुस्लिम धर्म के लोगों से एकजुट होकर महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की है। सिद्धू ने मुस्लिम से मोदी के खिलाफ वोट देने की अपील की है। उन्होंन कहा कि अगर तुम लोग इकट्ठे हुए एकजुट होके वोट डाला तो मोदी हार जाएगा।  उन्होंने कहा कि आप यहां अल्पसंख्यक होकर भी बहुसंख्यक हो। आप अगर एकजुटता दिखाएंगे तो कांग्रेस के प्रत्याशी  तारीक अनवर को कोई नहीं हरा सकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि छक्का मारो और मोदी को यहां बाउंड्री से पार कर दो।

 एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि आज साजिश हो रही है। मैं आप सभी को चेतावनी देने आया हूं। मुस्लिम भाइयों आपकी आबादी 54 प्रतिशत है। आप जितने भी मुसलमान भाई हो मेरी पगड़ी हो। सिद्धू ने कहा कि ये आपको बांट रहे हैं। मुस्लिम भाईयों ओवैसी जैसे लोगों को खड़ा कर आपके वोट को बांट कर ये जीतना चाहते हैं। अगर 54 प्रतिशत एकजुट होकर वोट डाला तो सुलट जाएगा।

सिद्धू कटिहार संसदीय क्षेत्र के बलरामपुर विधानसभा के बारसोई प्रखंड के उच्च विद्यालय मैदान में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व क्रिकेटर सह  मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने वहां भड़काऊ भाषण दिया है. उन्होंने कहा कि आप यहां अल्पसंख्यक होकर भी बहुसंख्यक हो। आप अगर एकजुटता दिखाएंगे तो कांग्रेस के प्रत्याशी  तारीक अनवर को कोई नहीं हरा सकता है।


Suggested News